फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला ने फर्श पर दिया बच्ची काे जन्म, स्वास्थ्य मंत्री को भेजी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल के प्रसूति विभाग में तैनात स्टाफ व चिकित्सक पर महिला ने लापरवाही व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिला ने फर्श पर बच्ची को जन्म दे दिया। इस पर महिला के पति ने मामले को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को शिकायत भेजी है, जिसमें मामले की जांच करवाकर चिकित्सक व स्टाफ पर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-1 निवासी आरती कौशिक ने स्वास्थ्य मंत्री को भेजी शिकायत में बताया कि 28 जनवरी को वह नागरिक अस्पताल में पहुंची। उसे 9 माह का गर्भ था। प्रसूति विभाग में तैनात चिकित्सक ने उन्हें इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें दर्द हो रहे है। वह किसी भी समय बच्चे को जन्म दे सकती है, लेकिन चिकित्सक की तरफ से उनकी एक बात नहीं सुनी गई। उसने कुछ देर बार प्रसूति विभाग के बाहर ही बच्ची को जन्म दे दिया। उसे अंदर लेकर जाने के लिए कोई व्हील चेयर व स्ट्रेचर नहीं था। नवजात शिशु व उनकी सुरक्षा को लेकर कोई प्रबंध नहीं था। उन्हें दोनों को जान का खतरा था। जब चिकित्सक ने इस बारे में शिकायत की तो महिला चिकित्सक उसे डांटने लगी। महिला ने बताया कि रात के समय प्रसूति विभाग में तैनात स्टाफ व चिकित्सक किसी भी गर्भवती महिला से ढंग से बातचीत नहीं करते है। मामले को लेकर उसके पति ने 29 जनवरी को स्वास्थ्य अधिकारियों को फोन तक किया, लेकिन उनका हाल चाल जानने कोई नहीं पहुंचा। महिला ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को पत्राचार के जरिए स्टाफ व प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें