आरपीएफ की एक टीम ने गश्त के दौरान शुगर-मिल रेलवे फाटक के पास छह महिलाओं को पेंडोल क्लिप चुराते गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
आरपीएफ की एक टीम शनिवार शाम रेलवे लाइन पर गश्त के दौरान तैनात थी। इस दौरान सुरक्षा बल की टीम ने शुगर फाटक के पास रेलवे लाइन से पेंडोल क्लिप चुराते हुए छह महिलाओं को मौके पर दबोच लिया।
इस दौरान उनके कब्जे से 28 पेंडोल क्लिप बरामद की गईं। पूछताछ में महिला आरोपियों ने शहर के दहिया कालोनी निवासी पारो, बीना, रुमालो, रेखा, सीमा और सुनीता के रूप में अपनी पहचान बताई। पुलिस ने रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। रविवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में 14 दिनों के लिये करनाल जेल भेज दिया गया है।
त्योहारी सीजन में बढ़ा दी है सुरक्षा
नवरात्रों के बाद दशहरा और दीपावली जैसे बड़े त्यौहारों के मद्देनजर आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। प्लेटफार्म पर उतरने और चढ़ने वाले प्रत्येक व्यक्ति की चेकिंग की जा रही है। इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा बल को तैनात कर भी किया गया है।
ट्रेन के अंदर जांच के लिए अलग से टीम का गठन किया गया है। गौरतलब है कि रेलवे ने त्यौहारों के सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जिसके अंतर्गत आरपीएफ को विशेष चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए आरपीएफ के जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
-जेएस मलिक, थाना प्रभारी, रेलवे सुरक्षा बल