फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने भांजे पर लगाया दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा थाना क्षेत्र की महिला ने रिश्ते में अपने भांजे पर दुष्कर्म करने, वीडियो बनाने व धमकी देकर पैसे हड़पने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं आरोपी के छोटे भाई पर दुष्कर्म करने व उनके जीजा के घटना में शामिल होने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि आरोपी उसका रिश्ते में भांजा लगता है। उसका उनके घर पर आना-जाना रहता है। जिसके चलते एक दिन आरोपी ने उसे अकेली पाकर पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसके बाद उससे दुष्कर्म किया गया। उनके फोटो खींचने के साथ वीडियो भी बना ली। जब घटना के बारे में महिला ने परिवार वालों को बताने की बात कहीं तो आरोपी ने उन्हें धमकी दी कि ऐसा किया तो वह सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो वायरल कर देगा। जिसके कारण वह चुप रही। आरोपी इस बात का फायदा उठाकर उन्हें ब्लैकमेल करते हुए न केवल उसके शारीरिक शोषण करता रहा, बल्कि पैसे भी ऐंठ लिए। महिला का आरोप है कि जब आरोपी के माता-पिता को घटना के बारे में बताया तो उसे ही गलत ठहरा दिया गया। महिला ने आरोपी के जीजा पर भी घटना में शामिल होने व छोटे भाई पर भी उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उन्हें किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें