फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में महिला ने भाई पर लगाया गोली चलाने का आरोप, बाल-बाल बची

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव शामड़ी में एक महिला ने जमीनी विवाद के चलते अपने भाई पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि लाइसेंसी बंदूक से उसके भाई ने उस पर गोली चलाई, जिसमें वह बाल-बाल बच गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूलरूप से गांव शामड़ी फिलहाल सेक्टर-11 जींद की रहने वाली सुदेश ने मुंडलाना चौकी पुलिस को बताया कि उसके भाई के साथ उनका जमीन के हिस्से को लेकर विवाद चल रहा था। उसका भाई उन्हें जमीन पर बिजाई भी नहीं करने देता। उसने बताया कि शनिवार को वह अपने खेत में गई थी। इसी दौरान उसके भाई रामप्रसाद ने फिर से विवाद कर दिया और उस पर लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी। महिला ने पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बयान लेने के बाद हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें