फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डेबिट कार्ड बदलकर 25 हजार रुपये निकाले

Sat, 27 Sep 2025 09:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ स्थित एटीएम बूथ पर आई युवती का डेबिट कार्ड बदलकर 25 हजार रुपये निकाल लिए।पीड़िता ने मामले की शिकायत बहालगढ़ थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव जगदीशपुर निवासी निशा ने बहालगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है कि वह 23 सितंबर को अपने चाचा अशोक का पंजाब नेशनल बैंक का डेबिट कार्ड लेकर बहालगढ़ चौक स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकाले गई थी।
एटीएम से रुपये नहीं निकलने पर पीछे खड़ा युवक मदद करने के लिए आगे आया। उसने उनका डेबिट कार्ड लेकर धोखे से उसे बदल दिया। कुछ देर बाद उनके चाचा अशोक के खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन


पीड़िता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और धोखाधड़ी से निकाली गई राशि वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें