फोटो : सोनीपत की छोटूराम धर्मशाला में प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों के साथ विधायक निखि
सोनीपत। चौ. छोटूराम स्मारक समिति की ओर से शुक्रवार को गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में छोटूराम जयंती समारोह मनाया गया। इस दौरान आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी मनाई। मुख्य अतिथि विधायक निखिल मदान ने कहा कि दीनबंधु छोटूराम नहीं होते तो किसान गरीब ही रहते। उन्होंने गरीबों का उद्धार किया।
इससे पहले समिति के महासचिव जयलाल मान ने धर्मशाला की उपलब्धियों से अवगत करवाया। छात्र-छात्राओं के बीच भाषण और गीत-भजन-रागनी प्रतियोगिता आयोजित की गई और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संस्था के प्रधान युद्धवीर सिंह मलिक ने कहा कि समय-समय पर समाज के उद्धार के लिए दीनबंधु छोटूराम जैसे महापुरुष जन्म अवश्य लेते हैं।
मंच संचालन डॉ. अनीता मलिक ने किया। इस दौरान जगजीत सिंह मलिक, रमेश लठवाल, राममेहर सिंह छिक्कारा, शमशेर सिंहख् धर्मवीर सिंह पवार भी मौजूद रहे।