संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा ने शुक्रवार को स्वर्ण प्रस्थ संग्रहालय का दौरा किया। ब्यूटीफिकेशन सोसाइटी के सदस्य सचिव राजेश खत्री ने उन्हें ऐतिहासिक वस्तुओं को जानकारी दी। उनके साथ कैप्टन भूपेंद्र मौजूद रहे।
वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा ने स्वर्ण प्रस्थ संग्रहालय में 100 से 5 हजार साल पुरानी वस्तुओं को देखा। उन्होंने कहा कि सिखों की कुर्बानी से जुड़ा हुआ इतिहास भाई खुशाल सिंह के रूप में आज भी पुरानी याद को समेटे हुए है। उन्होंने कहा कि फिल्म गैलरी आकर्षक युक्त है और वह हरियाणवी फिल्मों से संबंधित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म संग्रहालय को उपलब्ध करवाने का प्रयास करेंगे।
राजेश खत्री ने बताया कि प्राचीन सुंदर सांवरी सरोवर और पांडव कालीन कुआं को पर्यटकों के लिए विकसित किया जाएगा। संग्रहालय में वस्तुएं सजाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। जल्द ही देश दुनिया को समर्पित कर दिया जाएगा।
इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से करवाया जाएगा । संग्रहालय को वस्तु देने वाले सम्मानित लोगों को उद्घाटन अवसर पर शामिल किया जाएगा और उनको वस्तुओं से संबंधित प्रमाणपत्र भी सौंपे जाएंगे।