फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: कुंडली क्षेत्र में कहासुनी के बाद पत्नी को मार दी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

Thu, 24 Nov 2022 09:08 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति मनोज कुमार ने कपड़ों की अलमारी में अपनी लाइसेंसी पिस्तौल रखी हुई थी। वह बाहर घूमने चले गए। रात में करीब 11 बजे वह कपड़ों को प्रेस करने के लिए कपड़े निकाल रही थी। इसी दौरान पिस्तौल फर्श पर गिर गई। जब उसने पिस्तौल उठाया तो ट्रिगर दब गया और गोली उसकी छाती में लग गई।
विज्ञापन
कुंडली पुलिस थाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव गढ़ी बिंदरौली में कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने पत्नी को गोली मारकर घायल कर दिया। महिला को गंभीर हालत में उसके देवर ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए तो उसने अलमारी खोलते हुए पिस्तौल गिरने और उसे उठाने के दौरान गोली चलने व छाती में लगने का बयान दर्ज कराया। हालांकि बाद में पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि पति-पत्नी की कहासुनी हुई थी। जिसके बाद गोली मारी गई है। पुलिस ने मामले में हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि बिंदरौली गांव में एक महिला को गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर कुंडली थाना पुलिस जांच करने पहुंची। महिला प्रवीण देवी को छाती में गोली लगी हुई मिली।

महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति मनोज कुमार ने कपड़ों की अलमारी में अपनी लाइसेंसी पिस्तौल रखी हुई थी। वह बाहर घूमने चले गए। रात में करीब 11 बजे वह कपड़ों को प्रेस करने के लिए कपड़े निकाल रही थी। इसी दौरान पिस्तौल फर्श पर गिर गई। जब उसने पिस्तौल उठाया तो ट्रिगर दब गया और गोली उसकी छाती में लग गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच की तो दूसरा ही मामला सामने आया। पुलिस ने बताया कि मनोज कुमार का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। घटना की रात भी मनोज और प्रवीण देवी में कहासुनी हुई थी। मनोज कुमार ने पिस्तौल से अपनी पत्नी को गोली मार दी। आरोपी ने बाद में घटना की सूचना अपने भाई सतीश कुमार और रेवाड़ी जिले के रहने वाले अपने साले हंसराज को दी। इसके बाद मामले को घुमाने का प्रयास किया गया। हालांकि पुलिस ने जांच कर मामले में मनोज के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें