सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में संस्कृत विभाग की ओर से पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें 35 छात्राओं ने भाग लिया। प्रदर्शनी में छात्रा नेहा ने प्रथम, प्रतिभा ने द्वितीय व ज्योत्सना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा प्रियंका व खुशी को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्राचार्य डॉ. मोनिका वर्मा ने स्टाफ सदस्यों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन कर विजेता छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर संस्कृत विभाग की प्राध्यापिका नवीन भी मौजूद रही। संवाद