फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पत्नी, साली और उसके दोस्तों पर मिलकर पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। हनुमान नगर में बेटी के जन्मदिन पर देर रात तक म्यूजिक सिस्टम बजाने से रोकने पर युवक ने पत्नी पर अपनी बहन और दोस्तों के साथ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। उसने तेजधार हथियार से भी वार करने की बात कही है। शिकायत पर थाना सिविल लाइन की पुराना शहर चौकी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि 20 फरवरी को उनकी बेटी का जन्मदिन था। पत्नी ने अपनी बहन और दो जानकार युवकों को घर पर बुलाया था। रात को वह म्यूजिक बजा रहे थे। रात करीब एक बजे उसने म्यूजिक बंद करने के लिए कहा तो पत्नी ने मना कर दिया।
विज्ञापन

इसको लेकर दोनों में बहस हो गई। पत्नी ने अपनी बहन और जानकार युवकों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियार से वार किए। वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर डायल-112 पर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। अब पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर आरोपी पत्नी, साली और पत्नी के जानकार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें