फोटो 23: दिल्ली में अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंद्रजीत सिंह बिट्टा से मुला
खरखौदा। अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने दहिया खाप को दिल्ली स्थित अपने आवास पर आमंत्रित किया। रविवार को खाप का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने उनके आवास पर पहुंचा।
मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों के बीच आपसी समझ और सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई। बिट्टा ने आश्वासन दिया कि जब भी दहिया खाप उनको बुलाएगी तो वह सिसाना गांव आएंगे।
इनमें ग्राम पंचायत सिसाना के सरपंच प्रतिनिधि सुरेश दहिया, मोहित दहिया, बारहा खाप के प्रधान राजेंद्र, चौबीसी के प्रधान उमेश दहिया, बीरबल, राजेंद्र दरोगा, आनंद नंबरदार, दिलावर सिसाना, आर्य समाज के पूर्व प्रधान मास्टर रामपाल आर्य , विजय कोहड़ शामिल हुए।