फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला संगीत में देरी से पहुंची महिला को टोका तो बेटे ने की फायरिंग ः गोली लगने से दो भाई और दो दिन बाद दुल्हन बनने वाली युवती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव गोपालपुर में आस-पड़ोस में दो घरों में आयोजित शादी समारोह की खुशियां उस समय फीकी पड़ गईं जब महिला संगीत में एक युवक ने फायरिंग कर दी। इस दौरान एक परिवार के दो सगे भाई घायल हो गए, वहीं दो दिन बाद दुल्हन बनने वाली युवती घायल हो गई। विवाद महिला संगीत में परिवार की एक महिला के देरी से आने पर उसे टोकने (ताना मारने) से शुरू हुआ। इससे नाराज महिला के बेटे ने वारदात को अंजाम दिया। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव गोपालपुर निवासी संदीप ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि उसके चचेरे भाई की रविवार को शादी है। इसलिए शुक्रवार को महिला संगीत का आयोजन किया गया था। इस दौरान उनके परिवार की महिला कैलाश जब कार्यक्रम में देरी से आई तो महिलाओं ने उसे टोक (ताना मारना) दिया। इससे नाराज होकर वह महिला वापस चली गई। कुछ देर बाद महिला अपने बेटे रवि के साथ आई और गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर रवि ने पिस्तौल निकाली और फायरिंग शुरू कर दी। संदीप का आरोप है कि एक गोली उसकी गर्दन को छूकर निकल गई, जबकि एक गोली उसके भाई संजीत के पैर में लगी है। इसके बाद आरोपी ने पड़ोस के मकान में रहने वाली युवती रिंकी के पैर में भी गोली मार दी। रिंकी की 15 मार्च को शादी है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी और उसकी मां फरार हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां युवती को देर शाम उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने संदीप के बयान पर मुकदमा दर्ज कर कैलाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि रवि की तलाश में दबिश जारी है।
घटनास्थल से छह खोल बरामद : पुलिस ने गांव गोपालपुर में पहुंचकर जांच की तो मौके से छह खोल बरामद हुए। एसआई दिलावर की टीम ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर सुबूत एकत्रित कराए। पुलिस ने गोलियों के खोल संदीप के घर के बाहर गली से बरामद किए हैं। आरोप है कि रवि ने गली में खड़े होकर गोली चलाई थी, जिससे एक गोली रिंकी के पैर में जाकर लगी।
विज्ञापन

रिंकी ने करीब सात साल सड़क हादसे में गंवाना पड़ा था एक पैर, अब दूसरे पर लगी गोली
गांव गोपालपुर में पड़ोस में विवाद के दौरान फायरिंग में रिंकी भी घायल हो गई। रिंकी की दो दिन बाद 15 मार्च को शादी है। वह अपने शादी की खुशी में आयोजित महिला संगीत में वीडियो बना रही थी। इस दौरान एक गोली उसके पैर में आकर लगी। निजी अस्पताल में पैर का ऑपरेशन होने के बाद परिजन उसे घर ले आए, लेकिन शादी की खुशियां फीकी जरूर पड़ गई हैं।
बता दें कि करीब सात साल पहले सड़क हादसे में रिंकी का एक पैर घुटने तक काटना पड़ गया था। उस समय वह अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी। उसी दौरान वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी। रिंकी के भाई अंकुश ने बताया कि उस समय हुई दुर्घटना में उसके पिता सड़क किनारे गिर गए थे और उसकी बहन सड़क पर गिर गई थी। उस समय ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली उसकी बहन के पैर के ऊपर से गुजर गई थी। जिसमें उसकी बहन का एक पैर घुटने के पास से काटना पड़ा था। अब दूसरे पैर में गोली लग गई है। रिंकी की 15 मार्च को शादी है। रिंकी खुद महिलाओं के नाचने-गाने का वीडियो बना रही थी। इसी दौरान वारदात हो गई। शनिवार देर शाम अस्पताल से उसे छुट्टी मिल गई।
गांव गोपालपुर में युवक ने परिवार के युवक पर ही गोली मारने का आरोप लगाया है। गोली लगने से दो भाई व एक युवती घायल है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके बेटे की तलाश जारी है। - विवेक मलिक, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें