फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार के शीशे तोड़ने से रोका तो युवक के सिर में मारा फावड़ा

Fri, 29 Nov 2024 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बख्तावरपुर के युवक को कार का शीशा तोड़ने से रोकना महंगा पड़ा। युवक ने आरोप लगाया है कि ऐसा करने पर उस पर जानलेवा हमला किया गया। युवक के बयान पर मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बख्तावरपुर निवासी नीरज कुमार ने बताया कि वह जिला परिषद के कार्यालय में नियुक्ति लेने गए थे। वहां से अपने घर आकर काम करने ले। उनके बड़े भाई सुनील की बोलेरो गाड़ी घर के बाहर गली में खड़ी थी। तभी उन्हें शीशे टूटने की आवाज आई। उन्होंने बाहर जाकर देखा तो उनके भाई सुनील का दोस्त रविंद्र हाथ में फावड़ा लिए थे। वह गाड़ी के शीशे तोड़ रहा था और गालियां दे रहा था। उन्होंने रविंद्र को गाली देने व शीशे तोड़ने से रोका तो उसने हाथ में लिए लोहे के फावड़े से उनके सिर में हमला कर दिया। उसके बाद वह घटनास्थल से भाग गया। हमले के कारण वह गली में ही गिर गया। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें