फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों से गाली-गलौज करने का कारण पूछा तो लड़की पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बजाना खुर्द गांव में मकान की मरम्मत कर रहे मजदूरों के साथ गाली-गलौज करने का कारण पूछने पर गांव के एक व्यक्ति ने मकान मालिक की बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। लड़की को गन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। लड़की के पिता ने मामले की शिकायत गन्नौर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

गांव बजाना खुर्द निवासी राकेश ने बताया कि उसके घर की मरम्मत का काम चल रहा है। शुक्रवार सुबह गांव के राजेश ने मजदूरों के साथ गाली-गलौज की तो उसकी बेटी अंतिम ने मजदूरों को गाली देने का कारण पूछा। राजेश ने उसकी बेटी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे घायल कर दिया। आवाज सुन कर जब परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर आए तो राजेश को उसके घर वाले पकड़कर ले गए। आरोप है कि जाते समय राजेश ने उसे व उसके बेटे को ट्रैक्टर के नीचे कुचलने की धमकी दी। वह अपनी बेटी को इलाज के लिए गन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। पुलिस ने राकेश की शिकायत पर आरोपी राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें