फोटो 32 - कथूरा खरीद केंद्र पर खुले में पड़ा गेहूं। संवाद
गोहाना। गांव कथूरा स्थित खरीद केंद्र में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से गेहूं खराब होने पर 11 आढ़तियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। नोटिस के जरिए आढ़तियों को बोरे दोबारा से भरने व गेहूं की सफाई करने के निर्देश दिए हैं। आढ़तियों को सख्त निर्देश दिए है कि इस तरफ की लापरवाही न की जाए। कथूरा खरीद केंद्र में अब भी करीब 10 हजार क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा हुआ है। जबकि 87 हजार 715 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। खरीद केंद्र में बारिश का पानी भरने से खुले में पड़ा गेहूं खराब हो गया। इतना ही नहीं काफी समय तक पानी भरने से गेहूं के दाने अंकुरित हो गए थे। बोरों में भरा गेहूं भी खराब हो गया। जिसके चलते खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए हैं और उन्होंने खरीद केंद्र के आढ़तियों को नोटिस जारी किए हैं।
वर्जन कथूरा खरीद केंद्र में अधिक बारिश के कारण गेहूं खराब हुआ है। जिसके कारण 11 आढ़तियों को नोटिस जारी किए गए हैं। आढ़तियों को बोरे खाली कर गेहूं की बेहतर सफाई करने के निर्देश दिए हैं।
शरद कुमार, निरीक्षक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, गोहाना
फोटो 32 - कथूरा खरीद केंद्र पर खुले में पड़ा गेहूं। संवाद