फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गन्नौर मंडी में 13 दिन बाद गेहूं की खरीद शुरू, गेट पास बनी परेशानी

Mon, 13 Apr 2026 07:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गन्नौर की नई अनाज मंडी में लगा गेहूं की फसल का ढेर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। 13 दिन के बाद गन्नौर अनाज मंडी में सोमवार को गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। कई दिनों से किसान अपनी फसल लेकर मंडी में डटे हुए थे मगर खरीद नहीं हो रही थी। सोमवार को मंडी में बड़ी संख्या में किसान गेहूं लेकर पहुंचे।
किसानों का कहना है कि 13 दिन की देरी के कारण उन्हें आर्थिक दबाव झेलना पड़ा लेकिन अब खरीद शुरू होने से उन्हें उम्मीद जगी है कि जल्द ही उनकी उपज बिक जाएगी। हालाकि, राहत के बीच गेट पास की समस्या किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से सिस्टम बंद रहने के कारण गेट पास नहीं कट पाए जिससे गन्नौर और आसपास की मंडियों में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गईं। जाम जैसे हालात बन गए।
किसानों को घंटों धूप में लाइन में खड़ा रहना पड़ा। किसानों ने मांग की कि गेट पास व्यवस्था को सुचारु किया जाए या फिर पुरानी प्रक्रिया को दोबारा लागू किया जाए। मंडी में बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए प्रशासन भी सक्रिय नजर आया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया और मंडी में भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए बिना गेट पास के ही ट्रैक्टरों को मंडी में जाने दिया। इसके बाद जाम की स्थिति से छुटकारा मिला। अधिकारियों ने जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें