फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चिंगारी से एक एकड़ में गेहूं की फसल जली

Mon, 03 Apr 2023 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 41: गेहूं की फसल जलने के बाद किसान से जानकारी लेते पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
राई। गांव जठेड़ी में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगी देख आसपास के किसानों ने आग पर काबू पाने का भी प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ने लगी। तभी उन्होंने मामले की सूचना डायल 112 को दी। पुलिस ने मामले की सूचना अग्निशमन केंद्र पर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर गाड़ी लेकर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पीड़ित किसान प्रेम ने बताया कि उन्होंने 40 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से गेहूं की बुआई के लिए खेत ले रखे हैं। खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार पर कबूतर बैठे थे। जिससे तार आपस में टकरा गए और देखते ही देखते चिंगारी उठने लगी और खेत में खड़ी गेहूं की फसल में जा गिरी। जिससे फसल में आग लगने के कारण लपटें उठने लगी। आसपास के किसानों की मदद से आग पर काबू पाने की प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती गई। तभी मामले की सूचना अग्निशमन को दी। मौके पर पहुंची दो गाडिय़ों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक एक एकड़ फसल जल कर नष्ट हो गई।

फोटो 41: गेहूं की फसल जलने के बाद किसान से जानकारी लेते पुलिस कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें