राई। गांव सेवली की महिला के पास लिंक भेजकर खाते से 38 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने राई थाना में शिकायत दी है। महिला प्रीति ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को एलआईसी एजेंट बताया। उसने कहा कि एलआईसी से उन्हें कुछ रुपये आपको भेजने है। युवक ने उनसे जानकारी लेकर एक रुपये भेजा। उसके बाद एक रुपये खाते में आने की जानकारी मांगी। प्रीति ने बताया कि एक रुपये आ गया है। जिस पर उसने एक लिंक भेजकर क्लिक करने को कहा। महिला ने जब क्लिक किया तो उनके खाते से 38 हजार रुपये निकल गए। जिस पर उन्हें ठगी का पता लगा। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।