सोनीपत। प्रदेश वन कर्मचारी संघ के प्रदेश मीडिया प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि बुधवार को संघ के प्रतिनिधि मंडल ने पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री संजय सिंह से उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर मुलाकात की। वन मंत्री को संघ की लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही विभाग के प्रमुख व संघ के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर लंबित मांगों को पूरा किया जाएगा। राज्य प्रधान प्रविंद्र गुलिया ने बताया कि मुख्य रूप से वन विभाग में रिक्त पदों पर पक्की भर्ती की जाए, लंबित चार्ज सीटों का समय पर निपटारा किया जाए, एलटीसी जारी की जाए, एसीपी लगाई जाए, वर्दी भत्ता दिया जाए, रिस्क अलाउंस दिया जाए 13वें माह का वेतन जारी किया जाए। इस दौरान महासचिव विक्रांत, कोषाध्यक्ष सचिन मलिक, संगठन सचिव अनुज कुमार, नितिन व उपप्रधान टिंकू मेहरा मौजूद रहे।