फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो किरायेदारों के कमरों से नकदी व आभूषण चोरी

Wed, 03 Jul 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल रोड स्थित आरके काॅलोनी से दो किरायेदारों के कमरों से नकदी व आभूषण चोरी हो गए। इसकी शिकायत पीड़ितों ने मुरथल थाना पुलिस को दी। बिहार के मधुबनी के बसुआरी फिलहाल आरके काॅलोनी निवासी शैलेंद्र यादव ने बताया कि वह आरके कॉलोनी में रमेश के घर किराये पर रहते हैं। वह रात को साथ वाले किरायेदार के साथ सोने के लिए छत पर चले गए। जब सुबह उठकर नीचे आए तो उनके कमरे का दरवाजा खुला मिला। कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था। जांच की तो कमरे से उनकी पत्नी की चांदी की पाजेब, नाक का कोका, कान की बाली, गले का लाकेट, मोबाइल व पांच हजार रुपये गायब मिले। वहीं दूसरे कमरे में रहने वाले किरायेदार चिंटू के 19 हजार रुपये नहीं मिले। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें