सोनीपत। ओपन जिलास्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में 23 स्वर्ण, 13 रजत व 12 कांस्य पदक विजेता विद्यार्थियों का ब्राइट स्कॉलर स्कूल में स्वागत किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्विमिंग एसोसिएशन ने 28 व 29 सितंबर को ऋषिहुड विश्वविद्यालय, बहालगढ़ में किया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्राचार्य डॉ. किरण दलाल ने बताया कि प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ईराज ने 2 स्वर्ण पदक, 2 कांस्य पदक, अनव मलिक ने 2 स्वर्ण, 2 कांस्य, दक्ष राठी ने 2 स्वर्ण, 3 रजत, देवांश ने 2 रजत, 2 कांस्य, पावन ने एक स्वर्ण, यशिका ने 5 स्वर्ण, अयानवीर ने एक स्वर्ण, 3 रजत, जाह्नवी ने एक स्वर्ण, 3 कांस्य, शालू चौधरी ने 3 स्वर्ण, एक रजत, दक्ष खत्री ने 4 स्वर्ण, एक कांस्य, अनुष्का राठी ने 1 स्वर्ण, 2 रजत, 1 कांस्य पदक, प्रेरणा ने 1 स्वर्ण, 2 रजत, 1 कांस्य पदक प्राप्त किया। इस मौके पर स्कूल निदेशिका समीक्षा पंवार व प्रशिक्षक नीरज ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।