फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राष्ट्रीय आर्निस प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया

Sun, 04 Feb 2024 10:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के असावरपुर में खिलाड़ियों को सम्मानित करते कांग्रेस नेता अधिवक्ता संजय आंतिल। स्रोत: पा
विज्ञापन
राई। गांव असावरपुर में रविवार को खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजन किया गया। जिसमें कुरुक्षेत्र में हुई राष्ट्रीय आर्निस प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में कांग्रेस नेता अधिवक्ता संजय आंतिल पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने विजेता खिलाड़ी प्रिंस, मोहित, अंश व मनोज को उनके खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। अधिवक्ता संजय आंतिल ने कहा कि प्रिंस, मोहित, अंश, मनोज जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी अपने देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। हमारे युवा आज परंपरागत क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं जो हमारे लिए गौरव की बात है। इस दौरान यशपाल, कर्मबीर, दीपक दहिया, मास्टर सुरेश, रवि चौहान, ललित आंतिल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें