फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में किसानों का धरना जारी

Sun, 04 Feb 2024 10:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना के लघु सचिवालय में विरोध करते किसान। स्रोत : किसान
विज्ञापन
गोहाना। लघु सचिवालय में मुआवजा राशि की मांग को लेकर किसानों का धरना रविवार को भी जारी रहा। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निर्णय लिया कि वह मुआवजा की राशि उनके बैंक खातों में आने तक धरना जारी रखेंगे।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने बताया कि खराब फसलों का मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में किसानों ने सोमवार से लघु सचिवालय परिसर में धरना शुरू किया हुआ है। कंपनी ने किसानों को खराब हुई फसलों का मुआवजा देने की बजाय उन्हें प्रीमियम राशि वापस कर दी है। जिससे किसानों में रोष है। किसान फसल खराब होने पर मुआवजा के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटने के बाद अब धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें