फोटो 17: सोनीपत के गांव भठगांव डूंगरान में विजेता मनीष सैनी का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत: पाठक
सोनीपत। गांव भठगांव डूंगरान के मनीष सैनी ने एशियन ताइक्योन (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। गांव में उनका रविवार को पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र के पूना में 29 से 31 जनवरी तक आयोजित की गई थी। इसमें अंडर-15 में दिव्यांग मनीष सैनी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। गांव में लौटने पर परिजनों व ग्रामीणों ने उनको नोटों की माला से स्वागत किया गया। मनीष सैनी ने बताया कि वह पहले भी इस तरह की प्रतियोगिताओं में कई बार पदक जीत चुके हैं। उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर गांव व जिला का नाम रोशन करना है। इस दौरान पिता संदीप सैनी, अशोक दहिया, बलबीर दहिया, ईश्वर सैनी, प्रमोद टांक, योगेश, मास्टर बलबीर सैनी, धर्मबीर सिंह, राकेश, राममेहर, जगबीर सैनी व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।