फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राज्यस्तरीय योग ओलंपियाड स्पर्धा के लिए चयनित विद्यार्थियों का स्वागत

Sat, 23 May 2026 06:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के राजकीय स्कूल, भदाना में राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भदाना में शनिवार को जिलास्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुमन लता ने की।
राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल बीसवां मील, राई में 22 मई को आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल के 10 विद्यार्थियों का राज्यस्तरीय योग ओलिंपियाड के लिए हर्ष, तनुज, कार्तिक, कपिल, सिया, वर्षा, ऋषि, चिराग, जयदीप और निधि का चयन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय पहुंचने पर पीटीआई महेंद्र सिंह व विद्यार्थियों का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि ऋषिपाल भदाना ने विद्यार्थियों को खेलों और योग के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि खेल व योग शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन व सामाजिक कौशल भी विकसित करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें