फोटो 61. सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय में विजेता कैडेट दृष्टि के स्वागत में केक कटवाती प्र
सोनीपत। नई दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय थल सैनिक एनसीसी शिविर के दौरान निशानेबाजी स्पर्धा में हिंदू कन्या महाविद्यालय की कैडेट दृष्टि ने पहला स्थान हासिल किया। महाविद्यालय में पहुंचने पर कैडेट दृष्टि का स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. रचना गुप्ता व उप प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने केक कटवाया। नीतू नसीयर दूहन ने बताया कि गांव राठधना निवासी दृष्टि ने डीजी एनसीसी निशानेबाजी प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ निदेशालय टीम को प्रथम स्थान पर पहुंचाया। कर्नल अनूप, सूबेदार मेजर सुरेश कुमार ने भी टी-एससी कैडेट्स, उनकी माता दीप्ति, पिता मानवदेव को बधाई दी। एडीजी मेजर जनरल मंजीत मोखा ने भी दृष्टि को पांच हजार रुपये देकर कैडेट को सम्मानित किया। संवाद