फोटो 60- सोनीपत के सेक्टर-15 में चातुर्मास पर आयोजित धर्म सभा में प्रवचन करते राष्ट्रसंत जैनाचा
सोनीपत। राष्ट्रसंत जैनाचार्य डॉ. आचार्य दिव्यानंद सूरीश्वर महाराज (निराले बाबा) ने कहा कि जीवन में अगर सुखी बने रहना है तो मनुष्य को हिंसा से बचना चाहिए। तीन जगह मित्रों, संघ समाज व परिवार में झगड़ा कभी नहीं करना चाहिए। मनुष्य घर, नौकर व व्यापार बदल सकता है, लेकिन परिवार कभी नहीं बदला जा सकता। संबंध सुधार कर ही सुख-शांति बनाई जा सकती है।
निराले बाबा, दिव्यानंद निराले बाबा चातुर्मास समिति की ओर से सेक्टर-15 में चातुर्मास पर आयोजित धर्म सभा के दौरान प्रवचन कर रहे थे। समिति की ओर से श्राद्ध पक्ष के अंतर्गत श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। निराली महिला मंडल ने श्रद्धा भाव से सुंदरकांड पाठ का श्रवण कर माहौल को भक्तिमय बनाया। कार्यक्रम में सरोज धींगड़ा, संगीता जैन, रेखा गर्ग, अनीता सिंगला, कुंती गोयल, इंदु गुप्ता, अन्नु सिंगला, मीना जैन, मंजू जैन, पुष्पा जैन, रामदेवी मदान, कमल गुप्ता, नीलम ग्रोवर, सुमन गुप्ता व वीना भगत मौजूद रही।