फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तेज हवा व बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत

Thu, 30 Apr 2026 04:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत में मामा भांजा चौक के पास भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। गर्मी से जूझ रहे लोगों को मंगलवार देर रात मौसम ने बड़ी राहत दी। देर रात से सुबह तक तेज हवा के साथ हुई बारिश और दोपहर तक छाए बादलों ने तापमान को नीचे गिरा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वीरवार को भी हल्की बारिश और तेज हवा के आसार हैं।
विज्ञापन

अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से लगातार बढ़ते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया था। महज दस दिनों में तापमान में 13 से 15 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी हरियाणा के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी पहुंचने लगी, जिससे मौसम ने अचानक करवट ली।
इसके चलते 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली और रात के समय जिले के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 2 और 5 मई को भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा जिससे मई के पहले सप्ताह में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा और लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिलती रहेगी।
विज्ञापन

तापमान में गिरावट

बारिश और बादलों के असर से तापमान में कमी दर्ज की गई। मंगलवार को जहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था वह बुधवार को घटकर करीब 20.8 डिग्री रह गया। वहीं अधिकतम तापमान 39 से गिरकर 34.2 डिग्री तक पहुंच गया। जगदीशपुर मौसम केंद्र के अनुसार जिले में करीब 7.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस बारिश से किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें