फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बदला मौसम, तेज हवा से गुल हुई बिजली

Tue, 28 Apr 2026 04:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :40: सोनीपत में तेज हवा के बीच अंधेरे से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। अचानक बदले मौसम ने लोगों को राहत के साथ परेशान भी किया है। सोमवार को रात तेज हवा के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई जिससे लोगों को परेशानी बढ़ी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 27 अप्रैल की रात उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी हरियाणा के ऊपर एक चक्रवाती प्रणाली बनने से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आनी शुरू हो गई है। इसके प्रभाव से पूरे क्षेत्र में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और 30 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।

इसी के चलते सोमवार रात साढ़े आठ बजे अचानक 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने लगी। अभी धूलभरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। रात को तेज हवा के कारण बिजली लाइनों पर असर पड़ने से कई इलाकों में आपूर्ति बाधित हुई है।
विज्ञापन


मई की शुरुआत में भी बदलेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ डॉ. प्रेमदीप का कहना है कि 2 मई और 5 मई को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली क्षेत्र में मौसम लगातार बदलता रहेगा। इससे अप्रैल के अंतिम दिनों और मई के पहले सप्ताह में भी आंधी और हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें