फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनपीएस-यूपीएस नहीं, पुरानी पेंशन चाहिए : डॉ. प्रमोद

Sat, 22 Nov 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 32- सोनीपत के मुरथल ​स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्याेगिकी विश्वविद्यालय में रो
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्याेगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में शुक्रवार को पेंशन बहाली संघर्ष समिति की ओर से प्रदर्शन कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई। समिति की ओर से विश्वविद्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को 25 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन का न्योता दिया गया।
विज्ञापन

समिति के प्रदेश के मुख्य सलाहकार डॉ. प्रमोद ईष्टकान ने मांग की, कि सरकार कर्मचारियों व अर्धसैनिक बलों की पुरानी पेंशन बहाल करें। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) व एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) में कर्मचारियों की सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा नहीं है।
देश के केंद्रीय कर्मचारियों को यूपीएस के नाम पर जो योजना लागू की गई थी। बार-बार तारीख बढ़ाने के बाद भी केवल तीन फीसदी कर्मचारियों ने ही उसे अपनाया है जबकि 97 फीसदी कर्मचारियों ने इसे नकारा है। जिला सचिव राजेश वशिष्ठ, विश्वविद्यालय यूनियन के प्रधान हरबंस लाल ने विश्वविद्यालय के कर्मचारी व अधिकारियों से कहा कि जब तक पेंशन बहाल नहीं होती उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिले के हर विभाग से कर्मचारी 25 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होगा। पुरानी पेंशन योजना के लिए राष्ट्रीय आंदोलन के बैनर तले इस कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु व राष्ट्रीय संगठन सचिव विजेंद्र धारीवाल करेंगे। जिसमें लाखों की संख्या में कर्मचारी देशभर से शामिल होगा। इस दौरान श्यामसुंदर, जसबीर कटारिया, नवीन सहरावत, पंकज मुखिजा, शारदा रानी, देवेंद्र कुमार, रविंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें