खरखौदा। एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने सोमवार को उपमंडल कार्यालय में लगाए गए समाधान शिविर में लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनके समाधान के आदेश दिए।
क्षेत्र में जलभराव की समस्या के हल करवाने के लिए लोग शिविर में पहुंचे। एसडीएम ने कहा कि पानी निकासी को लेकर सभी अधिकारी गंभीरता दिखाएं। जिस गांव, रिहायशी क्षेत्र या खेत में जलभराव है तो त्वरित कदम उठाएं।
उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें। ऐसा नहीं करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। संवाद