फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गन्नौर में जाम नालियों से जलभराव, विभागों में जिम्मेदारी पर खींचतान

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में गढ़ी केसरी रोड पर भरे दूषित पानी से गुजरते स्कूली वाहन। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। गढ़ी केसरी रोड पर एक निजी अस्पताल के पास नालियां जाम होने से दूषित पानी सड़क पर जमा हो गया है। इससे अस्पताल आने वाले मरीज, स्कूली छात्र और वाहन चालक रोजाना परेशान हैं। सड़क पर बने गड्ढे पानी में छिप जाने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी जोगिंदर, अमित, अशोक और नरेश ने बताया कि लंबे समय से नाले और नालियों की सफाई नहीं हुई है। इससे जल निकासी पूरी तरह प्रभावित है। दूषित पानी सड़क पर जमा रहने से आसपास बदबू फैल रही है। संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। उनका कहना है कि बारिश होने पर हालात और अधिक गंभीर हो जाते हैं। इससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका से नाले की तत्काल जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।



जलभराव के कारण को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता बसंत ने कहा कि उनके विभाग का सीवर पूरी तरह ठीक है। उनके अनुसार समस्या नगर पालिका की जाम नालियों के कारण उत्पन्न हुई है। वहीं, नगर पालिका सचिव प्रदीप खर्ब ने जनस्वास्थ्य विभाग के सीवर ओवरफ्लो को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने नालियां जाम होने पर तुरंत सफाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें