फोटो 30: सोनीपत के सेक्टर-23 वाटर वर्क्स पर फिल्टर प्लांट में जमा मिट्टी। स्रोत: एचएसवीपी सोन
सोनीपत। सेक्टर-23 में रहने वाले लोगों को तीन दिन पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर-23 के वाटर वर्क्स पर फिल्टर प्लांट की सफाई कराने का निर्णय लिया है। लोगों की सुविधा के लिए सोमवार सुबह पानी की आपूर्ति की जाएगी। सफाई कार्य पूरा होने के बाद बुधवार शाम को ही पानी सप्लाई शुरू होगी।
सेक्टर के लोगों को गर्मी में साफ पानी मिले, इसके लिए वाटर वर्क्स में पानी के टैंकों और फिल्टर की सफाई का कार्य किया जाएगा। एचएसवीपी ने लोगों से अपील की है कि मीडिया फिल्टर के सफाई कार्य के दौरान सभी लोग पानी को स्टोर कर ले।
मंगलवार को पानी की सप्लाई बिल्कुल नहीं की जाएगी। मीडिया फिल्टरों में जमा गंदगी को साफ करने का काम सोमवार दोपहर शुरू किया जाएगा, जो बुधवार दोपहर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद बुधवार शाम को सेक्टर में पानी की आपूर्ति की जाएगी।