फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुरानी में पंप लगाकर नई सीवर लाइन में डाला जाएगा पानी

Tue, 07 Jul 2026 06:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में सीवर के मैनहोल खुलवाते मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। ककरोई रोड पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षतिग्रस्त हो चुकी पाइपलाइन के पानी को पंप की मदद से निकालकर समानंतर डाली गई नई पाइपलाइन में डाला जाएगा। इससे बारिश के दौरान गोहाना रोड की काॅलोनियों में सीवरेज जाम एवं जलभराव की समस्या का समाधान हो सकेगा।
नगर निगम अधिकारियों और ठेकेदार की टीम को साथ लेकर मेयर राजीव जैन ने एक-एक मैनहोल खुलवाकर पानी का स्तर चेक करवाया। जिस हिस्से में लाइन पूरी तरह से बैठ चुकी है उससे आगे मोटर डालकर नई लाइन में पानी पंप से डाला जाएगा।
विज्ञापन

यह व्यवस्था सेक्टर 23 में निर्माणाधीन डिस्पोजल का कार्य पूरा होने तक की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाईपास लाइन डालने का कार्य दो दिन में पूरा किया जाए।
सोमवार रात मशीनें लगवाकर लगवाकर मैनहोल की गाद निकलवाई ताकि थोड़ा बहुत पानी चलने शुरू हो सके। मेयर ने स्वयं रात 11 बजे मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया। दयाल चौक से गीता भवन रोड पर भी सीवर जाम की समस्या के समाधान के लिए सुपर शकर मशीन से मैनहोल साफ करवाए।
विज्ञापन

मेन रोड पर तीन मैनहोल सड़क के नीचे धंसने के कारण साफ नहीं हो सके। उन्हें दोबारा मशीन लगवाकर खुलवाया जाएगा। इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता राहुल पूनिया, उपमंडल अभियंता मंजीत दहिया, कनिष्ठ अभियंता विकास, विपिक राणा, राहुल दहिया, सुधीर मोर, परविंद्र, सीवर सफाई निरीक्षक विशाल, विनोद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें