फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीएलसी नहर से 88 घंटे बाद दिल्ली के लिए पानी आपूर्ति

Wed, 11 Oct 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बड़वासनी के पास टूटी करियर लिंक चैनल (सीएलसी) नहर से 88 घंटे बाद दिल्ली के लिए पानी की आपूर्ति शुरू हो सकी। इससे पहले नहर में हुए कटाव को बंद कर कंक्रीट डालकर पटरी को तैयार किया गया था। जिसके सूखने के बाद मंगलवार शाम चार बजे आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन


गांव बड़वासनी के पास शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे सीएलसी नहर टूट गई थी। इसमें करीब 70 फीट का कटाव हो गया था। साथ ही गांव बड़वासनी व किलोहड़द के खेतों में पानी भर गया था। नहर का पानी निकलने के बाद उसमें 200 डंपर में 32 सौ क्यूबिक मिट्टी डालकर कटाव को बंद किया गया था। हालांकि हाइड्रा मशीन में खराबी आने के चलते मिट्टी भराव का काम देर तक चलता रहा था। उसके बाद देर शाम कंक्रीट डालने का काम शुरू किया था। कटाव से दोगुना क्षेत्र में कंक्रीट डाला गया है। सोमवार सुबह कंक्रीट डालने के बाद अब इसे सुखाया गया। मंगलवार शाम चार बजे आपूर्ति शुरू की गई।

नहर में हुए कटाव को भरने के बाद उसमें कंक्रीट डालकर नहर की पटरी तैयार की गई थी। अब उसके सूखने के बाद दिल्ली को पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। -विक्रम, एसडीओ, सिंचाई विभाग, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें