फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ड्रेन निर्माण कार्य के चलते रोका पानी, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की गलियों में भरा पानी

Sun, 04 Feb 2024 10:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पानी निकासी न होने के कारण रोष व्यक्त करते लोग। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। ड्रेन निर्माण कार्य के चलते पानी की निकासी नहीं हो रही। जिसकी वजह से दूषित पानी ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भरने लगा है। घरों के आगे पानी एकत्रित होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होने लगी है। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण सीवर ओवरफ्लो हो चुके हैं।
विज्ञापन

ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में करीब तीन हजार की आबादी है। कॉलोनी में गैस एजेंसी वाली रोड पर सीवर ओवरफ्लो व हल्की बारिश होने के कारण सड़कों पर पानी भर जाता है। महेश गोयल, अशोक कुच्छल, भूपेश तनेजा, सुभाष अग्रवाल का कहना है कि हर समय पानी भरा रहने से आवागमन में परेशानियां होती हैं। यहां तक बच्चों को स्कूल व कॉलेज जाने में परेशानी होती है। निगम के अधिकारियों को इस समस्या के समाधान के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क पर भरे हुए दूषित पानी से हर समय बदबू आती रहती है, जिससे लोगों को घरों में रहना दूभर हो गया है। मच्छर पनपने से बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है।

वर्जन
ड्रेन निर्माण कार्य के लिए लोगों को ढाई माह और दिक्कत झेलनी पड़ सकती है। ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भरे पानी की निकासी व सीवरों की सफाई करा दी जाएगी। ड्रेन पर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को सीवर समस्या से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश लोहान, सहायक अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें