फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा पानी, प्रशासन अलर्ट पर

Mon, 18 Aug 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 29: यमुना नदी का मंजर। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट है। नदी के किनारे वाले गांवों पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। 17 अगस्त को दोपहर 1 बजे तक बैराज से लगभग 1,16,686 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। अनुमान है कि अगले 36 से 40 घंटों में पानी जिले की सीमा में प्रवेश करेगा।
उन्होंने कहा कि यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठा रहे हैं। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। निचले क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे सतर्क रहें। प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि लोगों की जान-माल व पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यमुना नदी के जलस्तर की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या कठिनाई आने पर तुरंत प्रशासन से संपर्क करें। अफवाहों पर ध्यान न दें। उधर, बाढ़ की आशंका को देखते हुए नदी के किनारे के गांवों में लोग खुद भी एहतियात बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें