फोटो : 24: सोनीपत मार्ग पर भूर्री गांव के पास फैक्टरियों के बाहर एकत्रित बारिश का पानी। स्रोत:
गन्नौर। फैक्टरी संचालकों की तरफ से बनाए गए लंबे-चौड़े रैंपो की वजह से सोनीपत मार्ग पर राजपुर से कामी गांव तक पानी भर रहा है। निकासी का रास्ता नहीं होने से पानी कई दिन तक जमा रहता है पर प्रशासन इस पर कार्रवाई नहीं कर रहा है।
वाहन चालक सतबीर, महेंद्र, विकास, रविंद्र ने बताया कि मुख्य मार्ग पर कामी, भूर्री गांव के पास दर्जनों फैक्टरी हैं। संचालकों ने फैक्टरियों के बाहर रैंप बना रखे हैं। इससे सड़क पर कई दिन तक पानी भरा रहता है। हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम की ओर से सड़क का निर्माण करवाया था और पांच साल देखरेख की जिम्मेदारी संबंधित विभाग व ठेकेदार की है।
सड़क पर पानी का ढलान करने के लिए उच्च अधिकारियों के बात कर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। -नरेश शर्मा, उपमंडल अभियंता, एचएसआरडीसी।