फोटो 32: सोनीपत के खरखौदा में रोहतक मार्ग पर नाले ओवरफ्लो होने से भरा दूषित पानी। संवाद
खरखौदा। शहर की प्रमुख सड़कों पर भरे पानी की निकासी न होने से आमजन परेशान हैं। रोहतक मार्ग, सोनीपत मार्ग और दिल्ली मार्ग सहित कई प्रमुख स्थानों पर दूषित पानी भरा हुआ है।
नपा प्रशासन की अनदेखी का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। नालों की सफाई न होने के कारण सड़कों भर रहा पानी न केवल यातायात में बाधा बन रहा है, बल्कि दुर्गंध और बीमारियों का खतरा भी बढ़ा रहा है।
लोगों का कहना है कि नालों की सफाई न होने की वजह से पानी निकासी ठप पड़ी है। इससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी हो रही है।
नगरपालिका की ओर से दावा किया गया था कि सभी नालों की सफाई की जा रही है, पर हकीकत उलट है। गर्मी में नाले ओवरफ्लो होने से सड़क पर पानी भा रहा है, तो बारिश के सीजन में क्या होगा। कई स्थानों पर तो नाले कचरे से पूरी तरह भरे हुए हैं। यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो हालात खराब हो जाएंगे।
फोटो 32: सोनीपत के खरखौदा में रोहतक मार्ग पर नाले ओवरफ्लो होने से भरा दूषित पानी। संवाद