फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन महीने से दुकानों के बाहर भरा पानी, नपा कार्यालय पहुंचे दुकानदार

Wed, 27 Aug 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 20: सोनीपत के खरखौदा नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष हीरा लाल से पानी निकासी की मांग करते
विज्ञापन
खरखौदा। दिल्ली मार्ग पर लंबे समय से पानी भरा होने की वजह से दुकानदारों को परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि तीन महीने से उनकी दुकानों के आगे पानी भरा हुआ है जिससे ग्राहक आने बंद हो गए हैं। ज्यादातर दुकानदारों ने दुकान को किराये पर ली हुई है।
विज्ञापन

हालात यह है कि अब दुकानदारों को किराया तक चुकाना मुश्किल हो गया है। समस्या के समाधान के लिए दुकानदार मंगलवार को एकत्रित होकर नगर पालिका कार्यालय पहुंचे, लेकिन तत्काल समाधान न होता देख नाराज होकर लौट आए।
खरखौदा में पानी निकासी की विधिवत व्यवस्था न होने से जलभराव की समस्या है। मौजूदा हालत में शहर के बस स्टैंड के आसपास पंप सेट लगाकर नालों की जरिए बारिश के पानी की निकासी की जा रही है। यह पानी वाया दिल्ली चौक होते हुए ड्रेन की तरफ जाता है लेकिन दिल्ली मार्ग के मुख्य सड़क से नीचे होने के चलते ज्यादातर पानी दिल्ली मार्ग पर आकर दुकानों के आगे भर जाता है।
विज्ञापन

पिछले माह भी दुकानदार नगर पालिका व एसडीएम कार्यालय में लिखित में शिकायत देकर आए थे। समाधान की मांग की थी। मंगलवार को एक बार फिर नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और समाधान की मांग दोहराई।
दुकानदार बोले कि बस स्टैंड के आसपास जो पंप सेट लगे हैं उन्हें रात में चलाया जाए या फिर दिन में एक पंप बंद रखा जाए जिससे उनकी दुकानों के सामने पानी एकत्रित न हो। इस पर नपा सचिव पंकज जून ने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी के चलते तालाब खाली करने जरूरी हैं। वह पंप सेट बंद नहीं कर सकते।
इस दौरान नपा अध्यक्ष हीरा लाल भी कार्यालय पहुंचे तो दुकानदारों ने उनके समक्ष भी अपनी समस्या रखी लेकिन तत्काल समस्या का समाधान न होता देख नाराज होकर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें