फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बस अड्डे में भरा पानी, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी

Sun, 10 Aug 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। झमाझम बारिश की वजह से बस अड्डे के अंदर तक पानी भर गया। सुबह के समय बस अड्डा परिसर में इतना अधिक पानी भर गया कि यात्रियों को बस पकड़ने में अधिक समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह 09 से 11 बजे तक बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या कम रही। जैसे ही बारिश कम हुई तो अचानक से यात्रियों की संख्या बढ़ गई। बस अड्डे के भूतल पर कार्यालयों में पानी भरने से कुछ फाइलें भी भीग गईं। उन्हें कर्मचारियों ने उठाकर ऊपर रखा। एटीएम बूथ में भी पानी घुस गया।
झमाझम बारिश के बाद भी भाइयों को राखी बांधने जाने वाली बहनों का आवागमन जारी रहा मगर उनको बस पकड़ने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज बस को पकड़ने के लिए उनको अड्डे पर भरे तीन फीट पानी में चलकर बस तक पहुंचना पड़ा। पानी की निकासी का प्रबंध ठीक नहीं होने की वजह से यह समस्या बार-बार पैदा हो रही है।
विज्ञापन


परिवहन समिति की बसों में वसूला किराया
परिवहन समिति की निजी बसों में पहले की तरह बहनों से किराया वसूला गया। यात्रियों ने बस अड्डा पर तैनात अधिकारियों को कॉल करके किराया वसूलने की जानकारी दी। अधिकारियों ने लिखित में शिकायत देने की बात कही जिससे आगामी कार्रवाई की जा सके।
-
पानीपत की ओर जाने के लिए बहनों की लगी भीड़
सोनीपत बस अड्डे पर पानीपत, करनाल की ओर जाने के लिए शनिवार दोपहर बहनों की भीड़ लग गई। रोडवेज प्रशासन की ओर से बसों का प्रबंध किया गया लेकिन भीड़ इतनी थी कि बस आते ही एक मिनट में भर जाती थी। उसके बाद भी कुछ बहनें बिना सीट के रह जाती थीं। दिल्ली, रोहतक, गोहाना, उत्तर प्रदेश, सांपला व बहादुरगढ़ रूट पर भी जाने के लिए काफी संख्या में बहनें पहुंची थीं।

जीटी रोड पर बहनें बसों के रुकने का करती रहीं इंतजार
रक्षाबंधन पर्व के मौके पर बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कराया गया लेकिन सरकार ने बहनों के हिसाब से बसों का प्रबंध नहीं किया। बहनें जीटी रोड समेत अन्य मार्गों पर बसों के रुकने का इंतजार करती रहीं मगर बस में सीट खाली न होने के कारण कई बसें नहीं रुकीं।
-
पुरुष यात्रियों को छतों पर करना पड़ा सफर
रक्षाबंधन पर्व के मौके पर बसों में भीड़ रही जिसकी वजह से पुरुष यात्रियों को बसों की छतों पर सफर करना पड़ा। अधिकतर पुरुष यात्री अपने बहनों के घर रखी बंधवाने जा रहे थे तो कोई यात्री अपने घर जा रहा था। पर्व के दौरान यात्रियों को जान जोखिम में डालकर बसों में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

बस अड्डा परिसर में पानी घुसा तो काट दी बिजली
झमाझम बारिश के बीच बस अड्डे में पानी घुसा तो आमजन की सुरक्षा के लिए बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे कहीं बड़ा हादसा न हो जाए। बस अड्डे के अंदर प्लेटफार्म पर भरे पानी को उतारा गया, उसके बाद बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू की गई।
-
वर्जन

बारिश के दौरान बस अड्डे में पानी भर गया था। किसी बड़ी अनहोनी से बचने के लिए बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। बारिश के दौरान भी यात्रियों की आवाजाही जारी रही। - संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें