16जेएनडी07: इको एवं एनर्जी कंजर्वेशन क्लब के दौरान एक्सटेंशन लेक्चर में जाती हुई छात्राएं और प
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में सोमवार को इको एवं एनर्जी कंजर्वेशन क्लब के अंतर्गत गांव हैबतपुर में एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता साइंस विभाग की प्राध्यापिका पूजा रही। इस अवसर पर पूजा ने जल और ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल और ऊर्जा संसाधनों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने दैनिक जीवन में पानी की बचत, वर्षा जल संचयन, बिजली का विवेकपूर्ण उपयोग तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर बल दिया। आरती सैनी ने उपस्थित ग्रामीण महिलाओं और छात्राओं को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटे-छोटे कदम उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इसमें गांव की 12 महिलाओं और 30 छात्राओं ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर आरती सैनी व सह-संयोजिका डॉ. सुषमा गर्ग मौजूद रहीं।