फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की बेवफाई ने किया जान देने पर मजबूर

Fri, 02 May 2014 01:02 AM IST
Sonipat
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की बेवफाई ने किया जान देने पर मजबूर
विज्ञापन


विगत दिवस दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर युवक द्वारा की गई आत्महत्या का खुलासा गुरुवार को उस वक्त हुआ जब युवक के भाई ने गांव में पंचायत बुलाई और उसकी पत्नी की कारगुजारियों को पंचों के सामने रखा। भाई कि शिकायत पर पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी पर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार  26 अप्रैल की रात को राजपुरा माइनर के समीप दिल्ली अंबाला रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। रेलवे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया था। मृतक की पहचान नरेंद्र पुत्र जयसिंह निवासी अगवानपुर के रूप में हुई थी। बुधवार रात मृतक नरेंद्र की मौत के पीछे साजिश जताते हुए के परिजनों ने गांव की चौपाल में पंचायत बुलाई। परिजनों का आरोप था कि नरेंद्र की मौत उसकी पत्नी निशा के प्रेम प्रसंगों के कारण हुई है।
विज्ञापन


 जानकारी मिलने पर गन्नौर थाना प्रभारी अनिल कुमार, रेलवे चौकी प्रभारी रामफल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। रेलवे पुलिस ने गुरुवार को मृतक नरेंद्र के बड़े भाई सुरेंद्र की शिकायत पर मृतक की पत्नी निशा और अगवानपुर निवासी सतीश पुत्र पालेराम और मोहना पुत्र चांदराम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

क्या था मामला
पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र ने बताया कि बताया कि 26 अप्रैल को वह अपने मृतक भाई नरेन्द्र के घर तुड़ा ढुलवाने के लिए गया था तो वहां देखा कि उसकी पत्नी निशा, उसका प्रेमी सतीश और मोहना नरेन्द्र की पिटाई कर रहे थे। मेरे वहां पहुंचते ही आरोपी वहां से भाग गए। नरेन्द्र ने उससे कहा कि भाई तुम मेरे बच्चों का पालन पोषण कर लेना। अब मेरा जीवन जीने का मन नहीं करता। उसकी परेशानी को देखते हुए सुरेंद्र उसे अपने घर पर चलकर सोने की बात कही तो उसने मना कर दिया। अगले दिन सुबह जब वह दुध सप्लाई करने सोनीपत गया हुआ तो उसे पता चला की उसके भाई ने ट्रेन के नीचे आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सुरेंद्र ने बताया कि उसके भाई ने अपनी पत्नी व गांव के निवासी उसके दो प्रेमियों द्वारा की गई पिटाई और आत्म हत्या के लिए मजबूर होने के बाद अपनी जीवन लीला समाप्त की।

क्या कहते हैं जीआरपी चौकी प्रभारी
जीआरपी चौकी प्रभारी रामफल ने बताया कि जीआरपी ने मृतक के भाई सुरेन्द्र की शिकायत पर मृतक की पत्नी निशा, सतीश व मोहना के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए निशा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

..
बच्चों के सिर से उठा मां बाप का साया
इस घटना के बाद से नरेन्द्र के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उसके चार और ढाई वर्ष के दो पुत्रों के सर से मां बाप दोनों का साया छिन गया। मां की बेवफाई के चलते पिता ने मौत को गले लगा लिया, वहीं इस आरोप में मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चों के दादा-दादी की भी मौत होने के बाद अब उनका सहारा उनका ताऊ सुरेन्द्र ही हैं। बच्चों को तो यह भी पता नहीं था कि उनके घर पर इतनी भीड़ क्यों है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें