फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में वार्ड 13 की टीम ने दर्ज की जीत

Mon, 01 Apr 2024 07:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। रोहतक रोड पर चल रही टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। वार्ड 12 व 13 के बीच खेले गए इस मुकाबले में वार्ड 13 की टीम ने वार्ड 12 को करारी हार देकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। वार्ड 12 की टीम 104 रन से हार गई।
विज्ञापन

वार्ड 12 की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेंटोर डाॅ. राजबीर सैनी की वार्ड 13 की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 144 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए वार्ड 12 की टीम 9 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 40 रन पर सिमट गई। मैन ऑफ दी मैच का खिताब कुलदीप दहिया ने वार्ड 13 के साहिल अत्री को दिया। जिसने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंद पर 69 रन बनाए। आयोजक नवीन दहिया ने बताया कि वार्ड 13 की टीम खरखौदा की पहली टी -20 क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता बनी।

वार्ड 12 की टीम फाइनल मुकाबला हारकर टूर्नामेंट की उपविजेता रही। इस मौके पर विजेता टीम के मेंटोर डाॅ. राजबीर सैनी ने कहा कि जिस तरह यह क्रिकेट टूर्नामेंट प्रयास संगठन की ओर से कराया गया है। निश्चित तौर पर युवाओं को खेल के प्रति आगे बढाने का अच्छा प्रयास है। युवाओं को निरंतर अपने खेल का अभ्यास जारी रखना चाहिए। नवीन दहिया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष ऐसी क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जाती रहेगी। सभी टीमों द्वारा भरपूर सहयोग और आपसी भाईचारे में बढ़िया तालमेल देखने को मिला है। विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अमित सैनी, संजू, नवीन पंवार, सिकंदर दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें