सोनीपत। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर वीरवार को सोनीपत में जिलास्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व सोनीपत प्रभारी व पूर्व विधायक संत कंवार और पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक ने किया। इस दौरान सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पंवार, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया सहित अन्य कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज ही के दिन 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा का आगाज किया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने धूप, बारिश, सर्दी व अन्य समस्याओं को एक तरफ रख देश को जोड़ने का प्रयास किया और इसके लिए एक राज्य से दूसरे राज्य में पहुंचे। यात्रा के दौरान उन्होंने प्रत्येक वर्ग से मिले और उनका दुख-दर्द जाना। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।
सोनीपत कांग्रेस प्रभारी संत कंवार ने कहा कि राहुल गांधी ने देशवासियों के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। आज राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देश के प्रत्येक वर्ग के सुख-दुख में शरीक होकर उनकी आवाज बुलंद कर रही है। यात्रा का उद्देश्य भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करना है। इसे मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, राजनीतिक केंद्रीयकरण और विशेष रूप से भय, कट्टरता की राजनीति और नफरत के खिलाफ लड़ने के लिए शुरू किया गया है।
इस दौरान सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र दहिया, ललित पंवार, रवि दहिया, सुरेन्द्र हेली, मनोज रिढ़ाऊ, बिजेंद्र आंतिल, जसपाल खेवड़ा, सुरेश त्यागी सतीश चेयरमैन, मंजीत, गहलावत, राजीव सरोहा, प्रेमनारायण गुप्ता, अनुज जैन, रवि इंदौरा, कमल हसीजा, सुनील कटारिया, बिन्नी भारद्वाज, वीरेंद्र दूहन, सतबीर निर्माण, सतपाल चौहान, हरेंद्र सैनी, मनीष सैनी, रमेश हुडा, ऋतुराज प्रधान, देवेंद्र बूरा, मनीष रांगी, सुधीर खटक, इंद्र जीत रिढ़ाऊ सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो 16- भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर हाथ में तिरंगा लेकर पैदल यात्रा निकालते विधायक