फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला की मौत के बाद बैंक खाते से निकाल लिए 3.30 लाख रुपये

Fri, 08 Sep 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव लिवासपुर की महिला के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर करीब 3.30 लाख रुपये निकाल लिए गए। महिला के बीमार होने के बाद खाते से नकदी निकलनी शुरू हुई और मौत के चार माह बाद भी खाते से नकदी निकाली जाती रही। महिला की बेटी बैंक में पैसे निकालने गई तो ठगी का पता लगा। जिस पर बहालगढ़ थाना पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव लिवासपुर निवासी ज्योति ने पुलिस को बताया कि उनकी मां निर्मला देवी की बीमारी के कारण 27 जनवरी को निधन हो गया था। मां की मौत के बाद वह काफी परेशान हो गई थी। जून में उनकी दो बहने घर आईं तो उन्होंने मां के खाते में रुपये होने की बात कही। जिस पर वह बहालगढ़ स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा गई तो उन्हें पता लगा कि उनके मां के खाते में महज 321 रुपये हैं। बैंक से जानकारी मिली कि 14 नवंबर 2022 से लेकर 3 मई, 2023 तक उनकी मां के खाते से करीब 3.30 लाख रुपये निकाले गए हैं। उनकी मां के खाते से इस दौरान 42 बार ट्रांजेक्शन हुई है। इस पर उन्होंने बैंक में जानकारी जुटाने का प्रयास किया तो कोई मदद नहीं मिली। इस पर उन्होंने बहालगढ़ थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अब उन बैंक खातों की जांच कराएगी, जिनमें रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। साथ ही पता लगाया जाएगा कि कोई ऑनलाइन शॉपिंग तो नहीं की गई है।

युवती ने मामले की शिकायत दी थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई करेगी। -देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, बहालगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें