सोनीपत। ईवीएम में तकनीकी खराबी आने की वजह से दो मतदान केंद्रों पर मतदान देरी से शुरू हुआ। इसके चलते मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा। मालवीय स्कूल और मॉडल टाउन स्थित मतदान केंद्रों पर सुबह मतदान शुरू होने से पहले ही मशीनों में तकनीकी समस्या आ गई।
चुनाव कर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी, जिसके बाद तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मशीनों को ठीक करने का कार्य शुरू किया गया। करीब पौने घंटे से एक घंटे की देरी के बाद दोनों केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से शुरू हो सकी। इस दौरान बूथों पर मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। हालांकि बाद में मशीनें ठीक होने पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा।