गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला विश्वविद्यालय में मंगलवार को स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता गतिविधियां कराई गईं। इसके तहत जनसंपर्क कार्यालय के तत्वावधान में प्राध्यापकों व छात्राओं ने मतदान करने की शपथ ली। फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी के डीन प्रो. विजय नेहरा ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व व मताधिकार करने के नागरिक कर्तव्य के बारे में विद्यार्थियों को समझाया। साथ ही छात्राओं ने मतदान करने व परिजनों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस दौरान मंजू सरोहा, सोनल बेनीवाल, डॉ प्रियंका, हरिंद्र पाल सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।