फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए

विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत स्थित मतदान केंद्राें का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश देते जरनल ऑब्जर्वर त
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सामान्य पर्यवेक्षक तपश रॉय ने मंगलवार को सोनीपत विधानसभा क्षेत्र में 50 से ज्यादा मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदाताओं व पोलिंग अधिकारियों को दी जाने वाली आवश्यक सुविधाएं की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं प्रदान की जाएं, ताकि वह सुविधाजनक तरीके से अपना वोट डाल सकें। मतदान कर्मियों को भी उनके निर्वहन के लिए सक्षम ढांचा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन


रॉय ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतानुसार वृद्ध व विकलांग मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्र किसी भवन के भूतल पर स्थापित किए गए हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न आए। मतदान के दिन वृद्घ व विकलांग मतदाताओं के लिए रैंप और व्हील चेयर की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें मतदान करने में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों की स्थापना इस प्रकार से की गई कि कि सामान्यत: किसी भी मतदाता को वोट डालने के लिए दो किलो मीटर से अधिक दूरी तय न करनी पड़े।

उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर पेयजल की व्यवस्था के अलावा मतदान दलों व एजेंटों के लिए टेबल, कुर्सियां व बेंच की उचित व्यवस्थाएं होनी चाहिए। प्रत्येक मतदान केंद्र पर विकलांग, गर्भवती या वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए पर्याप्त कुर्सियां व बेंच उपलब्ध कराई जानी चाहिए। मतदान कक्ष के अंदर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करवाएं।प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुरुष और महिला मतदाताओं के लिए पर्याप्त संख्या में अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। इस मौके पर निर्वाचन कानूनगो कृष्ण हुड्डा, लक्ष्मी नारायण सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें