फोटो 17- सोनीपत के गांव खानपुर कलां के बीपीएस महिला विवि के कन्या गुरुकुल में छात्राओं को साइबर
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का सोमवार को समापन हो गया। समापन सत्र की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य सुमिता सिंह ने की। उन्होंने बताया कि शिविर में महिला थाना खानपुर कलां की सहायक उप-निरीक्षक पूजा व कांस्टेबल मनजीत ने स्वयंसेविकाओं को आत्मसुरक्षा और साइबर क्राइम से बचाव की विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं को बताया कि किस तरह साइबर ठगी से बचा जा सकता है। स्वयंसेविकाओं ने योग व व्यायाम का अभ्यास किया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्वयंसेविकाओं ने कविता, भजन व लोकगीत प्रस्तुत किए और शिविर में हुए अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन नीलम व संजय रानी ने किया।